प्रबंधन / Management :-
सभी इकाइयों के प्रमुखों ने "नेशनल कैटल फीड कारर्पोरेशन" के एक अध्यक्ष (चेयरमेन) का चुनाव किया और अध्यक्ष ने अपना प्रबंधन बोर्ड तैयार किया और अलग अलग विभाग तैयार किये गये जिसमे प्रमुख विभाग निम्नानुसार हैं -

1. सप्लाई तथा प्रोजेक्ट्स आपरेशन
2. मार्केटिंग नेटवर्क
3. प्रचार प्रसार विज्ञापन
4. वित् एवं लेखा विभाग
5. सामान्य प्रशासन एवं मानव संसाधन

उक्त विभागों के अलग - अलग प्रमुख (निदेशक) बनाये गए | जिन्हें अपने विभाग का स्वतंत्र प्रभार दिया गया और सभी विभाग प्रमुखों ने अपना नेटवर्क तथा कार्यों को क्रियान्वयन संचालन आदि निम्नलिखित व्यवस्थाये तैयार की तथा अपना अपना कार्य प्रारम्भ कर दिया |
दुग्ध व्यवसाय को उद्योग का दर्जा प्राप्त हो - ncfc " परम्परागत दुग्ध उत्पादन कार्यो को आधुनिक दुग्ध उत्पाद उद्योग" के रूप में स्थापित करवाना चाहती है ताकि दुधारू पशुओ की नस्ल, स्वास्थ्य तथा पालन पोषण की पद्धति में सुधार के साथ ही साथ उनके दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए आवश्यक प्राकृतिक संतुलित आहार जो हानिकारक रसायनों से रहित हो , उपलब्ध करवाया जाए, जिससे पशुओ की दुग्ध उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो सके तथा पशुपालको को दुग्ध व्यवसाय से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके तथा उपभोक्ता को हानिकारक रसायन पशुओ को आहार रूप में या इंजेक्शन के रूप में उपभोक्ताओ / मानव जाति को भी प्रभावित करता है, से मुक्त कर शुद्ध प्राकृतिक तत्वों से भरपूर स्वास्थ्य वर्धक दूध प्राप्त हो सके |
ncfc का प्रयास :-
इस हेतु ncfc हानिकारक रसायनों से रहित प्राकृतिक संगठको (contents) के आदर्श अनुपातिक मिश्रण से दुधारू पशुओ की भिन्न-भिन्न आवश्यकताओं को द्रष्टिगत रखते हुए विभिन्न प्रकार के पशु आहारो को राष्ट्रीय स्तर पर निर्माण / उत्पादन तथा विपणन में संलग्न ऐसा व्यवसायिक उपक्रम / उद्धम है जो मानव कल्याण व स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के आदर्शो को प्राथमिकता देता है और लाभ कमाना गौण है |